ग्राम पंचायत जॉब कार्ड कैसे देखें उत्तर प्रदेश uttar pradesh gram panchayat job card kaise dekhe : यूपी में मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड जारी किये जाते है। इस कार्ड में किये गए कार्यों का लेखाजोखा होता है। जैसे – कितने दिन हाजिरी है, कितने लोगों ने काम किया आदि। इसके बाद ये जानकारी मस्टर रोल में एंट्री किया जाता है। अगर आप अपना जॉब कार्ड देखना चाहते हो तो ऑनलाइन अपने मोबाइल से देख सकते हो।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जॉब कार्ड देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। कोई भी व्यक्ति निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करके अपना जॉब कार्ड देख सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन जॉब जॉब कार्ड देखने की सही प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत जॉब कार्ड कैसे देखें ? तो चलिए शुरू करते है।
- नरेगा ग्राम पंचायत List 2023 यहाँ देखें
- नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें
- नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें ऑनलाइन 2023
- नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें ऑनलाइन 2023
- जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले ऑनलाइन 2023
- नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2023
- नरेगा का पैसा कब आएगा कैसे चेक करें 2023
- जॉब कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन अप्लाई 2023
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत जॉब कार्ड कैसे देखें ?
स्टेप-1 nrega.nic.in वेबसाइट में जाइये
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत जॉब देखने के लिए सबसे पहले हमें मनरेगा की वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे यूपी जॉब कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक
स्टेप-2 अपने राज्य का नाम चुनें
अब अगले स्टेप में भारत के सभी राज्यों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य यानि Uttar Pradesh का नाम खोजना है। उत्तर प्रदेश राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-3 जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनें
अब सर्च बॉक्स में सबसे पहले financial year सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद अपने जिला का नाम चुनें। फिर अपने ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Proceed विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-4 Employement Register को चुनें
अब जॉब कार्ड रिपोर्ट चेक करने का अलग – अलग बॉक्स दिखाई देगा। हमें ग्राम पंचायत जॉब उत्तर प्रदेश देखना है, इसलिए यहाँ Job Card / Employement Register विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-5 जॉब कार्ड संख्या को सेलेक्ट करें
इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत में जितने भी नरेगा जॉब कार्ड धारक होंगे, उसकी लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। इसमें आपको अपना नाम खोजना है। लिस्ट में आपका नाम मिल जाने के बाद नाम के सामने जॉब कार्ड संख्या को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-6 यूपी ग्राम पंचायत जॉब कार्ड देखें
जैसे ही आप जॉब कार्ड संख्या को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर आपके मनरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित विवरण खुल जायेगा। यहाँ नाम, पता और जॉब कार्ड में शामिल सदस्यों का नाम रहेगा। इसके साथ ही मनरेगा योजना में किये गए कार्यों का विवरण भी दिखाई देगा। यहाँ आप अपना ग्राम पंचायत जॉब कार्ड देख सकते है।
सारांश -:
ग्राम पंचायत जॉब कार्ड उत्तर प्रदेश देखने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in में जाना है। इसके बाद job card को सेलेक्ट करना है। फिर अपने राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। इसके बाद जॉब कार्ड संख्या को सेलेक्ट करके अपना ग्राम पंचायत नरेगा जॉब कार्ड देख सकते है।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
अगर आपका नाम नरेगा जॉब कार्ड में नहीं है, तो ग्राम पंचायत में आवेदन देकर नई जॉब कार्ड बनवा सकते हो। ग्राम पंचायत में कुछ प्रक्रिया पूरा होने के बाद आपका नाम भी जॉब कार्ड में आ जायेगा।
नरेगा में किये गए काम का पैसा सीधे बैंक अकाउंट में जमा किये जाते है। इससे मजदूरी का पूरा पैसा मजदूरों को मिल पाता है। इसके साथ ही फर्जी तरीके से पैसे निकालने की समस्या भी नहीं रहती।
मनरेगा का कितना पैसा आपके बैंक अकाउंट में आया है, इसे आप अपने बैंक की पासबुक में चेक कर सकते है। इसके अलावा ऑनलाइन नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट में भी रिपोर्ट चेक कर सकते हो।
ग्राम पंचायत जॉब कार्ड कैसे देखें उत्तर प्रदेश, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से यहाँ बताया गया है। अब उत्तर प्रदेश के कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऑनलाइन ग्राम पंचायत जॉब कार्ड देख पायेगा। अगर आपको ऑनलाइन जॉब कार्ड देखने में कोई परेशानी आये या मनरेगा योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत जॉब कार्ड देखने की जानकारी सभी यूपी वासियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम नरेगा योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकरी प्रदान करते है। अगर आप इस योजना के बारे में नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में jobcardlist.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते हो। धन्यवाद !