नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें 2024 nrega attendance : मनरेगा योजना में जितने दिन की हाजिरी चढ़ाया जाता है, उतने दिन की ही मजदूरी मिलती है। कभी कभी ऐसा होता है कि किसी मजदुर ने 50 दिन मजदूरी किया है और मास्टर रोल में उनकी हाजिरी 45 दिन की चढ़ाया गया है। ऐसे में उस मजदुर को 5 दिन की कम मजदूरी आएगा। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको अपनी हाजिरी चेक करते रहना चाहिए। शायद आपको मालूम नहीं होगा कि हम घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर से नरेगा में हाजिरी चेक कर सकते है। तो चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी आपको बताते है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मनरेगा से सम्बंधित कार्यों का भुगतान सही तरीके से हो सकें और इसे पारदर्शी बनाने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस वेब पोर्टल पर नरेगा योजना से सम्बंधित अन्य जानकारी के साथ-साथ नरेगा में हाजिरी भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। यहाँ हम इस पूरी प्रक्रिया को स्टेप by स्टेप सरल तरीके से बता रहे है। आप इसे ध्यान से पढ़ें।
नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें ऑनलाइन 2024
स्टेप-1 nrega.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें
नरेगा में हाजिरी चेक करने के लिए हमें ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in में जाना होगा। आपकी सुविधा के लिए हमने इस वेब पोर्टल का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इस लिंक के द्वारा आप सीधे नरेगा वेब पोर्टल में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। जैसे – कोई छत्तीसगढ़ से है तब यहाँ Chhattisgarh को सेलेक्ट करें। अगर आप अन्य किसी राज्य से है तब यहाँ उसका नाम चुनें।
स्टेप-3 जिला, ब्लॉक एवं पंचायत का नाम चुनें
अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद एक सर्च बॉक्स खुलेगा। इसमें सबसे पहले Financial Year में 2024-2024 सेलेक्ट करें। इसके बाद अपने जिले का नाम, अपने ब्लॉक का नाम एवं अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। सभी विवरण सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन पर क्लिक कीजिये।
स्टेप-4 Job card/Employment Register को चुनें
अब इसके बाद स्क्रीन पर जॉब कार्ड से सम्बंधित अलग – अलग रिपोर्ट देखने का ऑप्शन आपको दिखाई देगा। हमें नरेगा में हाजिरी चेक करना है, इसलिए यहाँ R1. Job Card/Registration वाले बॉक्स में Job card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-5 जॉब कार्ड संख्या को सेलेक्ट करें
जैसे ही Proceed करेंगे,, आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत की जॉब कार्ड धारकों की सूची खुल जाएगी। अब इस लिस्ट में आपको अपना नाम खोजना है। आपका नाम मिल जाने के बाद, नाम के सामने दिए गए जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-6 नरेगा में हाजिरी चेक करें
जैसे ही आप अपने जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करेंगे, उस जॉब कार्ड से सम्बंधित सभी विवरण खुल जाएगी। यहाँ Requested Period of Employment सेक्शन में आप सबसे नीचे की तरह वर्तमान की नरेगा में हाजिरी चेक कर सकते है। यहाँ आप देख सकते है कि किस दिनांक से किस दिनांक तक और कितने दिनों की आपकी उपस्थिति दर्ज किया गया है।
स्टेप-7 कार्य के अनुसार हाजिरी चेक करें
आप पंचायत में किये जा रहे कार्य के नाम के अनुसार भी अपनी हाजिरी चेक कर सकते है। यानि आप किस कार्य में कितने दिन उपस्थित हुए है उसकी जानकारी भी देख सकते है। इसके लिए Period and Work on which Employment Offered सेक्शन में जाइये। यहाँ आपको दिनांक, हाजिरी का दिन एवं कार्य का नाम दिखाई देगा।
सारांश –
नरेगा में हाजिरी चेक करने के लिए नरेगा वेब पोर्टल nrega.nic.in को ओपन करना है। इसके बाद Reports सेक्शन में Job Cards ऑप्शन में जाना है। फिर वित्तीय वर्ष सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपने जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके Proceed करना है। इसके बाद जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोजना है। नाम मिल जाने के बाद जॉब कार्ड संख्या को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आप जॉब कार्ड विवरण के साथ आप अपना नरेगा में हाजिरी चेक कर सकते है।
नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत ही सरल तरीके से यहाँ बताया है। अब कोई भी जॉब कार्ड धारक घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर से नरेगा योजना में कितने दिन का हाजिरी चढ़ाया गया है उसे देख सकेंगे। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या नरेगा से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
मनरेगा कार्य में हाजिरी चेक करने की जानकारी सभी जॉब कार्ड धारकों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम नरेगा से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप प्रतिदिन नई नई जानकारी पाना चाहते हो तब गूगल सर्च बॉक्स में jobcardlist.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते हो। धन्यवाद !