नरेगा सूची में अपना नाम कैसे देखें nrega suchi me apna naam kaise dekhe : महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत पात्र एवं इच्छुक परिवारों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है। इसके बाद उन्हें 100 दिन की रोजगार की गारंटी मिलती है। लेकिन ये लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलता है जिनका नाम नरेगा सूची में हो। और आपका नाम नई नरेगा सूची में है या नहीं ये आप ऑनलाइन चेक कर सकते हो।
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने नरेगा से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल बनाया है। इस वेब पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति घर बैठे नरेगा सूची में अपना नाम चेक कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी ऑनलाइन प्रकिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से बता रहे है कि ऑनलाइन नरेगा सूची में अपना नाम कैसे देखें। तो चलिए शुरू करते है।
नरेगा सूची में अपना नाम कैसे देखें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 नरेगा सूची वेबसाइट में जाइये
नरेगा सूची में अपना देखने के लिए सबसे पहले हमें नरेगा वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके सर्च करें। या आपकी सुविधा के लिए इसका डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इसके द्वारा सीधे नरेगा वेब पोर्टल में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 Job Card विकल्प को चुनें
नरेगा की वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर ग्राम पंचायत रिपोर्ट देखने का विकल्प खुलेगा। जॉब कार्ड में अपना नाम देखने के लिए यहाँ Generate Reports विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें
अब स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम खुलेगा। यहाँ आपको अपने राज्य के नाम को खोजना है। नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-4 जिला, ब्लॉक एवं पंचायत चुनें
इसके बाद एक सर्च बॉक्स खुलेगा। यहाँ सबसे पहले financial year में वर्तमान वर्ष को चुनें। इसके बाद आपके जिला का नाम सेलेक्ट करें। इसी तरह अपने ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम भी सेलेक्ट करें। फिर Proceed बटन पर क्लिक कीजिये।
स्टेप-5 Employment Register को चुनें
अब स्क्रीन पर जॉब कार्ड से सम्बंधित अलग – अलग रिपोर्ट देखने का विकल्प खुलेगा। हमें जॉब कार्ड में अपना नाम देखना है। इसलिए यहाँ R1.Job Card Registration वाले बॉक्स में JobCard/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-6 नरेगा सूची में अपना नाम देखें
जैसे ही JobCard विकल्प को चुनेंगे, आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत का नरेगा जॉब कार्ड सूची खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम देख सकते हो। इसके साथ जॉब कार्ड नंबर भी प्राप्त कर सकते हो।
सारांश –
नरेगा सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले नरेगा की वेबसाइट में जाना होगा। इसके बाद Generate Reports विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर अपने राज्य का नाम चुनें। इसके बाद एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। यहाँ वित्तीय वर्ष, अपने जिला, ब्लॉक एवं पंचायत का नाम चुनें। फिर Proceed ऑप्शन को सेलेक्ट करें। जैसे ही प्रोसीड करेंगे जॉब कार्ड सूची खुल जायेगा। इस नरेगा जॉब कार्ड सूची में आप अपना नाम देख सकते हो।
राज्यवार नरेगा सूची में अपना नाम चेक करें
ऊपर हमने एक राज्य के उदाहरण से आपको बताया कि नरेगा सूची में अपना नाम कैसे देखें। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी जॉब कार्ड में अपना नाम देख सकते है। नीचे टेबल में राज्य का नाम एवं नरेगा सूची में अपना नाम देखने का लिंक दे रहे है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | नरेगा सूची में नाम देखें |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | – |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | – |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | यहाँ क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | यहाँ क्लिक करें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | – |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | – |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | – |
नरेगा सूची में अपना नाम कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति अपने पंचायत की सूची निकालकर उसमे अपना नाम चेक कर पायेगा। अगर सूची देखने में आपको कोई परेशानी आये या जॉब कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
नरेगा सूची में नाम चेक करने की जानकारी सभी ग्रामीण जॉब कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर जॉब कार्ड से सम्बंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप ऐसे ही नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – jobcardlist.in धन्यवाद !
हमारा जॉब कार्ड बन गया है क्या
Narega mera acount
Job card
नरेगा। Jap cards
मेरा नाम नरेगा सूची में है की नहीं फरेंदा ब्लॉक जनपद महाराज गंज ग्राम गढ़वा
New job card
सर आप इसे पढ़ें – जॉब कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन अप्लाई
Mujhe new job card banvana hai
सर आप इसे पढ़ें – जॉब कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन अप्लाई
Mera naam list mein hai ki nahin hai
Muje kaam nhee de rhe jb ke lest me Mera nam be h
रोजगार नहि मिलने हेतू
Sir mera narega me 18000 payment ho chuka mujhe 1140 rupaye mile he
मेरे जोब कार्ड का पैसा नहीं दिया गया
Muze Mera job card download karna hai
सर आप इसे पढ़ें – जॉब कार्ड कैसे डाउनलोड करें
Mera jab kad nahi bana hai
सर आप आवेदन करें
Rajesh danor
महात्मा गाँधी नरेगा टांका निर्माण की लिस्ट
मेरा नाम खेदन लाल है मेरा जॉब कार्ड अभी बना है कि नहीं बना है एक बार मेरा नाम जॉब कार्ड में दिखा दीजिए
सर यहाँ हमने नरेगा जॉब कार्ड देखने की प्रक्रिया ही बताया है।