नरेगा का पैसा कब आएगा कैसे चेक करें nrega ka paisa kab aayega : मनरेगा में किये गए कार्य का निर्धारित प्रतिदिन मजदूरी के अनुसार पेमेंट किया जाता है। ये पैसा लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में जमा हो जाती है। अगर आप एक जॉब कार्ड धारक है और मनरेगा के तहत होने वाले कार्य में आप भी मजदूरी करते है, तब एक सवाल आपके मन में जरूर आता होगा। वो सवाल है मनरेगा का पैसा कब आएगा ? अगर आप इसके बारे में पूरी जानकारी चाहते है, तो इस पोस्ट को पूरा एवं ध्यान से पढ़ें।
ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के तहत किये जाने वाले पेमेंट को सीधे बैंक खाते में जमा करती है। क्योंकि इससे किसी मजदुर को उनकी पूरी मजदूरी मिल पायेगी। बैंक खाते में पैसे जमा करने से किसी मजदुर को कम पैसे मिले, ऐसी शिकायत भी नहीं रहेगी। ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाती है। इससे कोई भी व्यक्ति इसके संबंध में जानकारी ले सकता है। चलिए यहाँ आपको बताते है कि नरेगा का पैसा कब आएगा ये चेक कैसे करें ?
- नरेगा ग्राम पंचायत List 2023 यहाँ देखें
- नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें
- नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें ऑनलाइन 2023
- नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें ऑनलाइन 2023
- जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले ऑनलाइन 2023
- नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2023
- जॉब कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करें 2023
- जॉब कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन अप्लाई 2023
मनरेगा का पैसा कब आएगा कैसे चेक करें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 nrega.nic.in को ओपन करें
मनरेगा का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहले हमें ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in को टाइप करके सर्च करें। आपकी सुविधा के लिए इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इसके द्वारा आप सीधे वेब पोर्टल में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 अपने राज्य का नाम चुनिए
अगले स्टेप में आपको सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। जैसे – कोई छत्तीसगढ़ से है तो यहाँ Chhattisgarh को चुनें। अगर आप उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश या अन्य किसी भी राज्य से है तो उसका नाम यहाँ सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत चुनिए
राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद एक सर्च बॉक्स खुलेगा। इसमें सबसे पहले वित्तीय वर्ष चुनें। इसके बाद अपने जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। सभी विवरण सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन को चुनें। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-4 Employment Register को चुनें
अब स्क्रीन पर जॉब कार्ड से सम्बंधित अलग – अलग रिपोर्ट देखने का विकल्प खुलेगा। हमें जॉब कार्ड में अपना नाम देखना है। इसलिए यहाँ R1.Job Card Registration वाले बॉक्स में JobCard/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-5 जॉब कार्ड संख्या को चुनिए
अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत की जॉब कार्ड धारकों की सूची खुल जायेगा। यहाँ आपको अपना नाम खोजना है। सूची में आपका नाम मिल जाने के बाद नाम के सामने दिए गए जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करें।
स्टेप-6 मनरेगा कार्य के नाम को चुनिए
जॉब कार्ड नंबर को सेलेक्ट करने के बाद आपके जॉब कार्ड का रिकॉर्ड खुल जायेगा। यहाँ आपको आपके द्वारा किये गए नरेगा कार्य का विवरण दिखाई देगा। आपको जिस कार्य का पैसा चेक करना है उस कार्य के नाम को चुनें। जैसे स्कीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-7 मस्टर रोल नंबर को चुनिए
मनरेगा कार्य के नाम को सेलेक्ट करने के बाद उस कार्य के अंतर्गत उपयोग होने वाले मस्टर रोल की लिस्ट खुलेगा। यहाँ किसी Muster Rolls में कितना पैसा जमा हुआ है, उसकी जानकारी दिखाई देगा। यहाँ आपको मस्टर रोल नंबर को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-8 नरेगा का पैसा कब आया देखें
जैसे ही आप मस्टर रोल नंबर पर क्लिक करेंगे, उस मस्टर रोल में कितने लोगों को, कितना और कब पेमेंट जमा किया गया है उसकी जानकारी खुलेगा। यहाँ जॉब कार्ड धारक का नाम, प्रतिदिन मजदूरी, कुल मजदूरी, किस बैंक में पैसा जमा हुआ है और कब जमा हुआ है उसकी तारीख देख सकते है।
ध्यान दें – स्टेप-7 में आपको एक से ज्यादा मस्टर रोल नंबर दिखाई देंगे। अगर पहले मस्टर रोल नंबर में आपका नाम नहीं मिले, तब दूसरा मस्टर रोल नंबर को खोलना है। इसी तरह अगर दूसरे में भी नाम नहीं मिले तब तीसरे, चौथे यानि सभी मस्टर रोल नंबर को खोलकर अपना नाम चेक करना है।
सारांश –
नरेगा का पैसा कब आएगा ये चेक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in में जाना है। इसके बाद Reports सेक्शन में job cards विकल्प को चुनना है। फिर अपने राज्य का नाम, वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। मनरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट में अपना नाम खोजना है और जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करना है। इसके बाद जिस कार्य का पैसा चेक करना चाहते है, उस मनरेगा कार्य को चुनना है। फिर मस्टर रोल नंबर को खोलकर चेक कर सकते है कि आपके खाते में मनरेगा का पैसा कितना और कब आया है।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
मनरेगा का पैसा क्यों नहीं आ रहा है, इसका मुख्य कारण मस्टर रोल जमा करने में देरी हो सकती है। अगर अन्य जॉब कार्ड धारकों के अकाउंट में पैसा आ गया है लेकिन सिर्फ आपके अकाउंट में नहीं आया है, तब आपके बैंक अकाउंट नंबर में कुछ परेशानी हो सकती है। आप ग्राम पंचायत में जाकर इसे चेक कर सकते है।
मनरेगा का पैसा किये गए कार्य के अनुसार आता है। जैसे – मनरेगा की प्रतिदिन मजदूरी 201 रूपये है और अपने 10 दिनों तक कार्य किया है तब आपके अकाउंट में 2010 रूपये आएंगे। इसी तरह मनरेगा की मजदूरी के अनुसार आपको पैसा मिलता है।
नरेगा जॉब कार्ड का पैसा नहीं मिले तब आप सबसे पहले ग्राम प्रधान या रोजगार सहायक से इसका कारण पता करें। अगर आपके बैंक अकाउंट से सम्बंधित कोई समस्या है तो उसे सुधार कराइये। लेकिन बिना किसी कारण के ग्राम प्रधान या अन्य की लापरवाही से आपको पैसा नहीं मिलता तो उच्च अधिकारी से इसकी शिकायत कीजिये।
नरेगा का पैसा कब आएगा, इसे चेक करने की जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत ही सरल तरीका यहाँ बताया गया है। अब कोई भी जॉब कार्ड धारक बहुत आसानी से मनरेगा का पेमेंट की जानकारी ले पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या मनरेगा योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
मनरेगा का पैसा कब आएगा इसे चेक करने की जानकारी सभी जॉब कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए अगर आप इस पोस्ट को व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर करेंगे तब काफी लोगों को मदद मिलेगी। इस वेबसाइट पर मनरेगा योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। अगर आप एक जॉब कार्ड धारी है और इससे सम्बंधित नई – नई एवं उपयोगी जानकारी पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – jobcardlist.in धन्यवाद !
Nerega ki majdoori kitaney din baad milati hai agar jayada din ho jaaye to kaya karey please bataaye
सर मजदूरी अकाउंट में जमा हो जाती है। अगर नहीं आये तब आप ग्राम पंचायत कार्यालय में इसकी जानकारी ले सकते है।