नरेगा वेज लिस्ट कैसे निकाले 2023 nrega wage list : मनरेगा योजना के तहत 100 दिनों की रोजगार की गारंटी मिलती है। अकुशल कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति को ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार मिलता है। मनरेगा योजना को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से इससे सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। जिससे अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से मनरेगा वेज लिस्ट चेक कर सकते हो।
ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर नरेगा वेज लिस्ट चेक कर सकते है। इसके लिए निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होता है। लेकिन अधिकांश जॉब कार्ड धारकों को वेज लिस्ट निकालने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप सरल तरीके से बता रहे है कि ऑनलाइन नरेगा वेज लिस्ट कैसे निकाले ? तो चलिए शुरू करते है।
- नरेगा ग्राम पंचायत List 2023 यहाँ देखें
- नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें
- नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें ऑनलाइन 2023
- नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें ऑनलाइन 2023
- जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले ऑनलाइन 2023
- नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2023
- नरेगा का पैसा कब आएगा कैसे चेक करें 2023
- जॉब कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन अप्लाई 2023
नरेगा वेज लिस्ट कैसे निकाले ऑनलाइन ?
स्टेप-1 nrega.nic.in को ओपन करें
नरेगा वेज लिस्ट निकालने के लिए सबसे पहले हमें मनरेगा की वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक
स्टेप-2 अपने राज्य का नाम चुनें
अब अगले स्टेप में भारत के सभी राज्यों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-3 जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें
अब सर्च बॉक्स में सबसे पहले financial year (वित्तीय वर्ष) को सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद अपने जिला का नाम चुनें। फिर अपने ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Proceed विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-4 Payment to Worker को चुनें
अब जॉब कार्ड से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक करने का अलग – अलग बॉक्स दिखाई देगा। हमें नरेगा वेज लिस्ट निकालना है, इसलिए यहाँ Consoliodate Report of Payment to Worker विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-5 नरेगा वेज लिस्ट निकाले
जैसे ही Payment to Worker विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर जॉब कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम, वर्क नाम एवं वेज की डिटेल्स दिया रहेगा। आप यहाँ नरेगा वेज लिस्ट चेक कर सकते है।
सारांश -:
नरेगा वेज लिस्ट निकालने के लिए सबसे पहले मनरेगा की वेबसाइट nrega.nic.in को ओपन करना है। इसके बाद job card विकल्प को चुनना है। अब अपने राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। फिर Payment to Worker विकल्प को सेलेक्ट करना है। इसके बाद रिपोर्ट स्क्रीन में खुल जायेगा। यहाँ आप वेज लिस्ट चेक कर सकते है।
जॉब कार्ड में पैसा कैसे चेक करें
सामान्य प्रश्न (FAQ)
मनरेगा वेज लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके बाद अपने राज्य, जिला, ब्लॉक एवं पंचायत का नाम सेलेक्ट करके वेज लिस्ट चेक कर सकते हो।
नरेगा का पैसा चेक करने के लिए nrega.nic.in वेबसाइट में जाइये। इसके बाद अपने राज्य, जिला, ब्लॉक एवं पंचायत का नाम सेलेक्ट करके नरेगा का पैसा चेक कर सकते हो।
मनरेगा कार्य में कितने दिनों की उपस्थिति है ये देखने के लिए मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना है। इसके बाद अपने राज्य, जिला, ब्लॉक एवं पंचायत का नाम सेलेक्ट करके उपस्थिति चेक कर सकते हो।
नरेगा वेज लिस्ट कैसे निकाले, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी जॉब कार्ड धारक बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऑनलाइन मनरेगा वेज लिस्ट निकाल पायेगा। अगर आपको वेज लिस्ट निकालने में कोई परेशानी आये या मनरेगा योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो।
मनरेगा वेज लिस्ट ऑनलाइन निकालने की जानकारी सभी जॉब कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम नरेगा योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकरी प्रदान करते है। अगर आप इस योजना के बारे में नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में jobcardlist.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते हो। धन्यवाद !