नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 nrega payment list : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) यानि मनरेगा योजना आ पुरे भारत में लागु है। जॉब कार्ड धारकों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन रोजगार की गारंटी मिलती है। मनरेगा में किये गए कार्यों का पैसा सीधे बैंक अकाउंट में जमा किया जाता है। लेकिन अधिकांश जॉब कार्ड धारी ये नहीं जानते है कि हम घर बैठे ऑनलाइन नरेगा पेमेंट लिस्ट चेक कर सकते है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मनरेगा योजना से सम्बंधित जानकारियों एवं सेवाओं के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल बनाया है। इस वेब पोर्टल पर जॉब कार्ड धारकों की सूची देख सकते है, अपना जॉब कार्ड नंबर निकाल सकते है, इसी के साथ मनरेगा का पेमेंट लिस्ट देख सकते है। चलिए हम आपको पेमेंट सूची देखने का स्टेप by स्टेप सरल तरीका बताते है।
- नरेगा ग्राम पंचायत List 2023 यहाँ देखें
- जॉब कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करें 2023
- नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें ऑनलाइन 2023
- नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें ऑनलाइन 2023
- जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले ऑनलाइन 2023
- नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2023
- नरेगा का पैसा कब आएगा कैसे चेक करें 2023
- जॉब कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन अप्लाई 2023
mgnrega payment details online
जानकारी | नरेगा पेमेंट लिस्ट (nrega payment list) |
माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
राज्य | सभी राज्य (all india) |
विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
लाभ | नरेगा पेमेंट लिस्ट चेक करना |
आधिकारिक वेबसाइट | nrega.nic.in |
नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 मनरेगा की पेमेंट लिस्ट चेक कैसे करें ?
- सबसे पहले nrega.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करें
- अपना राज्य का नाम चुनें
- जिला का नाम चुनें
- ब्लॉक/तहसील का नाम चुनें
- ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें
- Consoliodate Report of Payment to Worker विकल्प को चुनें
- नरेगा पेमेंट लिस्ट देखें
- मनरेगा का पेमेंट कितना मिला उसे चेक करें
स्टेप-1 सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र खोलें। इसके बाद गूगल सर्च में nrega.nic.in टाइप करके ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ऑफिसियल वेब पोर्टल को ओपन करें। आपकी सुविधा के लिए इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इससे आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 जैसे ही वेब पोर्टल खुलेगा, स्क्रीन पर आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। जैसे मैं मध्यप्रदेश से हूँ तब यहाँ Madhy Pradesh को सेलेक्ट किया। अगर आप अन्य राज्य से है तब उस राज्य को सेलेक्ट करेंगे।
स्टेप-3 राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य के अंतर्गत जितने भी जिला है उसकी लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ भी आपको अपने जिला का नाम सेलेक्ट करना है।
स्टेप-4 जिला सेलेक्ट करने के बाद उस जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक का नाम खुलेगा। इसमें आपको अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना है।
स्टेप-5 ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत का खुलेगा। इसमें आपको अपने ग्राम पंचायत के नाम को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-6 ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद मनरेगा रिपोर्ट चेक करने का अलग अलग विकल्प मिलेगा। हमें नरेगा पेमेंट लिस्ट देखना है इसलिए यहां R3 Work वाले बॉक्स में Consoliodate Report of Payment to Worker विकल्प को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-7 इसके बाद आपके ग्राम पंचायत में जितने भी जॉब कार्ड धारक है, उनका नाम, कार्य का नाम और पेमेंट कितना आया है उसकी लिस्ट खुलेगा। यहाँ आप नरेगा पेमेंट लिस्ट चेक कर सकते है।
स्टेप-8 आप मनरेगा का पेमेंट कितना और कब आया है इसकी जानकारी भी चेक कर सकते है। इसके लिए आपके नाम के सामने कार्य के नाम को सेलेक्ट करें। फिर स्क्रीन पर जॉब कार्ड धारक का नाम, मस्टर रोल नंबर, प्रतिदिन मजदूरी, कुल उपस्थिति, कुल कितना पैसा जमा हुआ है उसकी जानकारी एवं अकाउंट में कब जमा किया गया है उसका विवरण देख सकते है।
सारांश –
नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in में जाना है। इसके बाद अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। फिर अपने जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। अब नरेगा रिपोर्ट चेक करने का विकल्प आएगा। यहाँ payment to worker विकल्प को चुनना है। अब मनरेगा के अंतर्गत किये गए कार्यों की लिस्ट आएगा। यहाँ कोई भी जॉब कार्य को सेलेक्ट करके नरेगा पेमेंट लिस्ट चेक कर सकते है।
राज्यों का नाम जिनका मनरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे –
यहाँ हमने उन सभी राज्यों का नाम दिया है जहाँ के निवासी ऑनलाइन घर बैठे नरेगा पेमेंट लिस्ट चेक कर सकेंगे। नीचे टेबल में अपने राज्य का नाम देख सकते है।
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | Odisha (उड़ीसा) |
Assam (असम) | Punjab (पंजाब) |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | Rajasthan (राजस्थान) |
Bihar (बिहार) | Sikkim (सिक्किम) |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | Tamil Nadu (तमिल नाडू) |
Gujarat (गुजरात) | Tripura (त्रिपुरा) |
Haryana (हरियाणा) | Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | Uttrakhand (उत्तराखंड) |
Jammu And Kashmir (जम्मू और कश्मीर) | West Bengal (पश्चिम बंगाल) |
Jharkhand (झारखंड) | Andaman And Nicobar (अंडमान और निकोबार) |
Kerla (केरल) | Dadra & Nagar Haveli (दादर और नगर हवेली) |
Karnataka (कर्नाटक) | Daman & Diu (दमन और दिउ) |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | Goa (गोवा) |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | Lakshadweep (लक्षद्वीप) |
Manipur (मणिपुर) | Puducherry (पुडुचेरी) |
Meghalaya (मेघालय) | Chandigarh (चंडीगढ़) |
Mizoram (मिजोरम) | Telangana (तेलंगाना) |
Nagaland (नागालैंड) | Ladhakh (लद्दाख) |
मनरेगा की मजदूरी कितनी है आल इंडिया
नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब सभी राज्यों के जॉब कार्ड धारक अपने ग्राम पंचायत की मनरेगा का पेमेंट कितना और कब मिला उसकी जानकारी देख पाएंगे। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या मनरेगा से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
nrega payment list online check करने की जानकारी सभी नरेगा जॉब कार्ड धारकों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर करना ना भूलें। इस वेबसाइट पर हम मनरेगा योजना से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप एक ऐसी ही नई नई एवं उपयोगी जानकारी पाना चाहते है तो गूगल पर jobcardlist.in सर्च करके भी इस वेबसाइट पर आ सकते हो। धन्यवाद !
Manrega me job mil sakti hai
Me hoshangabad mp se hu
सर अगर आपके पास मनरेगा जॉब कार्ड है तब आप ग्राम पंचायत में किये जा रहे कार्यों में काम कर सकते है।
नाथूलाल गढ़वाल का जॉब कार्ड नंबर और उसका आज आपका कम मास्टर भी देखना है
Job card banewana he
SHRAWAN RAM saini so roopara mali
Gujarat ki web site lock ho chu li hai please ok kijiye
सर अब ठीक है, आप चेक कर सकते है।