मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें ऑनलाइन 2024

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें : महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम करने वाले जॉब कार्ड धारकों का पैसा सीधे उनके खाते में जमा किया जाता है। इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है। यानि मनरेगा का पेमेंट चेक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। इसके बाद निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करके आप पेमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

लेकिन अधिकांश जॉब कार्ड धारकों को ऑनलाइन मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करते है, इसकी प्रक्रिया के बारे में नहीं जानते है। इसलिए इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते। लेकिन यहाँ हमने मनरेगा का पेमेंट चेक करने की पूरी प्रक्रिया को स्टेप by स्टेप बता रहे है। आप सभी स्टेप को ध्यान से पढ़िए। उसके बाद जैसे हमने बताया है उसी प्रक्रिया का पालन करें। तो चलिए शुरू करते है।

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें ?

स्टेप-1 मनरेगा पेमेंट चेक वेबसाइट में जाइये

सबसे पहले हमें मनरेगा पेमेंट चेक करने की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इसके द्वारा आप सीधे वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें

मनरेगा की वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य के नाम को खोजना है। राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करें।

mgnrega-payment-check-kare

स्टेप-3 अपने जिले का नाम सेलेक्ट करें

अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने जिले का नाम खोजना है और सेलेक्ट करना है।

mgnrega-payment-check-kare

स्टेप-4 अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें

अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक का नाम खुलेगा। यहाँ आपको अपने ब्लॉक का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

mgnrega-payment-check-kare

स्टेप-5 अपने पंचायत का नाम सेलेक्ट करें

अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट खुलेगा। इसमें आपको अपने पंचायत का नाम खोजना है और सेलेक्ट करना है।

mgnrega-payment-check-kare

स्टेप-6 Payment to Worker को सेलेक्ट करें

अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद मनरेगा रिपोर्ट देखने का अलग – अलग विकल्प खुलेगा। हमें मनरेगा का पेमेंट चेक करना है। इसलिए यहाँ Consoliodate Report of Payment to Worker विकल्प को चुनें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

mgnrega-payment-check-kare

स्टेप-7 मनरेगा का पेमेंट चेक करें

अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत की मनरेगा रिपोर्ट खुल जाएगी। यहाँ आपको जॉब कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम, कार्य का नाम, कितने दिन कार्य किये और कितना पैसे आपको मिलेंगे उसकी पूरी विवरण दिखाई देगा। इसमें आप अपना नाम खोजकर मनरेगा का पेमेंट चेक कर सकते है।

mgnrega-payment-check-kare

सारांश -:

मनरेगा का पेमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके बाद अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। इसी तरह अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम चुनें। फिर रिपोर्ट सेक्शन में Payment to Worker विकल्प को सेलेक्ट करके मनरेगा का पेमेंट चेक कर सकते है।

ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी ऑनलाइन

जॉब कार्ड अकाउंट चेक ऐसे करें ऑनलाइन

नरेगा में हाजिरी ऐसे चेक करें ऑनलाइन

नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक ऐसे करें

नरेगा मस्टर रोल ऐसे देखें ऑनलाइन

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी जॉब कार्ड धारक घर बैठे अपने मोबाइल से मनरेगा का पेमेंट देख पायेगा। अगर ऑनलाइन चेक करने में आपको कोई परेशानी आये या मनरेगा योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

मनरेगा का पेमेंट चेक करने की जानकारी सभी जॉब कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम मनरेगा योजना से सम्बंधित नई – नई उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये jobcardlist.in धन्यवाद !

Job Card List

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको मनरेगा योजना के तहत नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट, मनरेगा का पेमेंट, मस्टर रोल देखना, नरेगा में अपना हाजिरी चेक करना, पैसा कब आएगा इसे चेक करने की सम्पूर्ण जानकरी मिलेगा।

जॉब कार्ड से समबन्धित अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें