Toyota Mini Land Cruiser: Toyota अपनी पॉपुलर Land Cruiser का छोटा और किफायती वर्जन Land Cruiser Mini लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह SUV खासकर उन लोगों के लिए होगी जो कम कीमत में premium SUV का मजा लेना चाहते हैं। इसका डिजाइन काफी हद तक Land Cruiser जैसा ही हो सकता है, जिससे इसे एक रॉयल और दमदार लुक मिलेगा।
Land Cruiser Mini Features
Toyota Land Cruiser Mini में आपको बड़ा touchscreen infotainment system मिलेगा जिसमें Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट होगा। इसके अलावा digital instrument cluster, wireless charging, 360° camera और premium interior जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। SUV में LED headlights, DRLs और alloy wheels इसे और stylish बनाएंगे
Engine and Performance
अगर बात करें इंजन की तो Land Cruiser Mini में 1.5 लीटर या 2.0 लीटर petrol engine मिलने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें hybrid option भी दिया जा सकता है जिससे mileage और performance दोनों बेहतर हो जाएंगे। यह SUV city और off-road दोनों के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है।
Price and Launch Date
अगर कीमत की बात करें तो Toyota Land Cruiser Mini की शुरुआती कीमत लगभग ₹15 लाख से ₹20 लाख के बीच हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह SUV 2026 के अंदर भारत में लॉन्च हो सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी तक official confirmation नहीं दिया है।