नरेगा जॉब कार्ड चेक ऑनलाइन 2023 NREGA job card check : मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड प्रदान किये जाते है। मनरेगा में किये गए कार्यों का विवरण जॉब कार्ड में दर्ज होता है। जैसे – कितने दिन काम किये, कितना पैसा मिलेगा आदि। अगर आप अपना या किसी का भी जॉब कार्ड चेक करना चाहते है, तो बहुत आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल के द्वारा चेक कर सकते है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन जॉब कार्ड चेक करने की प्रक्रिया नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि नरेगा जॉब कार्ड चेक कैसे करें ? जॉब कार्ड चेक करने की पूरी प्रक्रिया को अच्छे से जानने के लिए यहाँ बताई गई जानकारी को ध्यान से पढ़िए। तो चलिए शुरू करते है।
- नरेगा ग्राम पंचायत List 2023 यहाँ देखें
- नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें
- नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें ऑनलाइन 2023
- नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें ऑनलाइन 2023
- जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले ऑनलाइन 2023
- नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2023
- नरेगा का पैसा कब आएगा कैसे चेक करें 2023
- जॉब कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन अप्लाई 2023
ऑनलाइन नरेगा जॉब कार्ड चेक कैसे करें ?
स्टेप-1 nrega.nic.in को ओपन कीजिये
नरेगा जॉब कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले हमें मनरेगा की वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक
स्टेप-2 अपने राज्य का नाम चुनें
अब अगले स्टेप में भारत के सभी राज्यों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
स्टेप-3 जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें
नरेगा जॉब कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले financial year सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद अपने जिला का नाम चुनें। फिर अपने ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Proceed विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-4 Employement Register को चुनें
अब जॉब कार्ड रिपोर्ट चेक करने का अलग – अलग बॉक्स दिखाई देगा। हमें अपना जॉब कार्ड चेक करना है, इसलिए यहाँ Job Card / Employement Register विकल्प को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-5 जॉब कार्ड संख्या को चुनें
इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत में जितने भी मनरेगा जॉब कार्ड धारक होंगे, उसकी लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। इसमें अपना नाम खोजना है। लिस्ट में आपका नाम मिल जाने के बाद नाम के सामने जॉब कार्ड संख्या को सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-6 नरेगा जॉब कार्ड चेक करें
जैसे ही आप जॉब कार्ड संख्या को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर आपके नरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित विवरण खुल जायेगा। यहाँ नाम, पता और जॉब कार्ड में शामिल सदस्यों का नाम रहेगा। इसके साथ ही मनरेगा योजना में किये गए कार्यों का विवरण भी दिखाई देगा। यहाँ आप अपना नरेगा जॉब कार्ड चेक कर सकते है।
सारांश -:
नरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in में जाना है। इसके बाद job card को सेलेक्ट करना है। फिर अपने राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। इसके बाद जॉब कार्ड संख्या को सेलेक्ट करके अपना नरेगा जॉब कार्ड चेक कर सकते है।
नरेगा जॉब कार्ड चेक करने का राज्यवार लिंक
यहाँ हमने एक राज्य का नरेगा जॉब कार्ड चेक करने की पूरी जानकारी बताया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी घर बैठे चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और नरेगा जॉब कार्ड चेक करने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | नरेगा जॉब कार्ड चेक |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | – |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | – |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | यहाँ क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | यहाँ क्लिक करें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | – |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | – |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | – |
जॉब कार्ड अकाउंट चेक ऐसे करें ऑनलाइन
सामान्य प्रश्न (FAQ)
मस्टर रोल में किये गए काम की जानकारी जाने के बाद आपके बैंक अकाउंट में पैसा जमा हो जाता है। आपको पैसा मिला या नहीं ये देखने के लिए पासबुक में स्टेटमेंट चेक करें।
मनरेगा में किये गए कार्यों का लेखाजोखा ऑनलाइन एंट्री किया जाता है। आप ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर मनरेगा से सम्बंधित सभी जानकारी चेक कर सकते है।
नरेगा में किसका किसका नाम आया है इसे चेक करने के लिए नरेगा की वेबसाइट ओपन करें। इसके बाद अपना राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके लिस्ट निकाल सकते है।
नरेगा जॉब कार्ड चेक ऑनलाइन कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऑनलाइन मनरेगा जॉब कार्ड चेक कर पायेगा। अगर आपको ऑनलाइन जॉब कार्ड देखने में कोई परेशानी आये या मनरेगा योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो।
ऑनलाइन नरेगा जॉब कार्ड चेक करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर कीजिये। इस वेबसाइट पर हम नरेगा योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकरी प्रदान करते है। अगर आप इस योजना के बारे में नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में jobcardlist.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते हो। धन्यवाद !