हरियाणा नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें 2023 NREGA Job Card List Haryana : इस पोस्ट में हम जानेंगे कि mgnrega job card list haryana ऑनलाइन चेक कैसे करें ? अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन मनरेगा जॉब कार्ड की सूची चेक कर सकते है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने जॉब कार्ड से सम्बंधित जानकारी के लिए वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जहाँ कोई भी व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत के जॉब कार्ड धारकों की सूची चेक कर सकता है। लेकिन हमारे हरियाणा के अधिकांश लोगों को इस सुविधा की जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे। इसलिए हमने यहाँ आसान भाषा में बताया है कि नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा चेक कैसे करें ?
महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना (mgnrega) के तहत गरीब मजदूर परिवारों को ग्राम पंचायत में ही कार्य दिया जाता है। जिससे उन्हें रोजी रोटी की तलाश में पलायन करना ना पड़े। अन्य राज्यों की भांति हरियाणा में भी नरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाया जाता है। अगर आप इस लिस्ट को देखना चाहते है या अपना नाम जॉब कार्ड सूची में चेक करना चाहते है तो आसानी से चेक कर सकते है। इस पोस्ट में हमने आसान तरीका बताया है। तो चलिए आगे की प्रक्रिया को जानते है।
- नरेगा ग्राम पंचायत List 2023 यहाँ देखें
- नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें
- नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें ऑनलाइन 2023
- नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें ऑनलाइन 2023
- जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले ऑनलाइन 2023
- नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2023
- नरेगा का पैसा कब आएगा कैसे चेक करें 2023
- जॉब कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन अप्लाई 2023
mgnrega haryana nrega job card list
जानकारी | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा (mgnrega haryana job card list) |
माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
राज्य | हरियाणा (haryana) |
विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
लाभ | मनरेगा हरियाणा जॉब कार्ड लिस्ट में नाम चेक करना |
आधिकारिक वेबसाइट | nrega.nic.in |
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरयाणा ऑनलाइन चेक कैसे करें ?
स्टेप-1 nrega.nic.in वेब पोर्टल को ओपन करे
सबसे पहले हमें Ministry Of Rural Development, Government Of India की ऑफिसियल nrega.nic.in को ओपन करना है। आपकी सुविधा के लिए इस वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे दिया है। जिससे आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 Haryana को सेलेक्ट करें
अब आपसे पूछा जायेगा कि आपको किस राज्य का जॉब कार्ड लिस्ट चेक करना है। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम यानि Haryana को खोजना है। ये मिल जाने पर अपने राज्य का नाम पर क्लिक करें।
स्टेप-3 जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में आपको जिस वर्ष का जॉब कार्ड लिस्ट चेक करना है उसे सेलेक्ट करें। जैसे – 2023-23 इसके बाद अपना जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम भी बारी बारी से सेलेक्ट कर लें। सभी डिटेल सेलेक्ट करने के लिए नीचे दिए गए Proceed बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-4 Job card Register को चुनें
अब स्क्रीन पर नरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित रिपोर्ट चेक करने का बहुत से विकल्प दिखाई देंगे। हमें मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा, इसलिए यहाँ Job card/Employment Register विकल्प को चुनें।
स्टेप-5 जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा चेक करें
जैसे ही डिटेल्स भरकर सबमिट करेंगे, आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है। इसके साथ ही आपके ग्राम पंचायत में कितने लोगों का जॉब कार्ड बना हुआ है उसे भी देख सकते है।
Haryana NREGA Job Card List Check Video
हरियाणा जॉब कार्ड कैसे देखें इसके लिए हमने ये वीडियो भी बनाया है। अगर आपको लिस्ट देखने में कोई परेशानी आये तो वीडियो को भी जरूर देखें। इसे देखने के बाद आपको हरयाणा जॉब कार्ड धारकों की सूची में अपना नाम चेक करने में आसानी होगी।
सारांश –
नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट हरियाणा ऑनलाइन चेक करने के लिए Ministry Of Rural Development, Government Of India की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके बाद ग्राम पंचायत job card विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने राज्य का नाम चुनना है। इसके बाद अपने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। फिर रिपोर्ट लिस्ट में Job card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करके मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा में अपना नाम देख सकते है।
हरियाणा के जिलों की लिस्ट जिनका जॉब कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है –
Ambala (अम्बाला) | Kurukshetra (कुरुक्षेत्र) |
Bhiwani (भिवानी) | Mahendragarh (महेंद्रगढ़) |
Charkhi Dadri (दादरी) | Nuh (नूहं) |
Faridabad (फरीदाबाद) | Palwal (पलवल) |
Fatehabad (फतेहाबाद) | Panchkula (पंचकुला) |
Gurugram (गुरुग्राम) | Panipat (पानीपत) |
Hisar (हिसार) | Rewari (रेवाड़ी) |
Jhajjar (झज्जर) | Rohtak (रोहतक) |
Jind (जींद) | Sirsa (सिरसा) |
Kaithal (कैथल) | Sonipat (सोनीपत) |
Karnal (करनाल) | Yamunanagar (यमुनानगर) |
मनरेगा का वेतन कितना है यहाँ देखें लिस्ट
नरेगा में हाजिरी ऐसे चेक करें ऑनलाइन
नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक ऐसे करें
जॉब कार्ड लिस्ट हरियाणा से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने नरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित ऑफिसियल वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस वेब पोर्टल का नाम है – nrega.nic.in सबसे पहले इस वेबसाइट में जाइये। इसके बाद अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें। फिर एक एक करके अपना जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम भी सेलेक्ट कर लें। डिटेल सेलेक्ट करने के बाद मनरेगा लिस्ट खुल जायेगा।
अगर आपका नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में है लेकिन आप अपना जॉब कार्ड नंबर भूल गए है तब आप ऑनलाइन इस नंबर को निकाल सकते है। इसके लिए nrega.nic.in में जाकर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत सेलेक्ट करके जॉब कार्ड लिस्ट निकाल लीजिये। फिर आपके नाम के सामने जॉब कार्ड संख्या भी दिखाई देगा। उसे नोट कर लें।
अगर आपका जॉब कार्ड अभी तक नहीं बना है तो आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति भी जरूर सबमिट करें। विभाग द्वारा आपके आवेदन की जाँच के उपरांत आपको भी जॉब कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
जॉब कार्ड से सम्बंधित समस्या जैसे – जॉब कार्ड नहीं मिलना, या इसके तहत किये गए कार्य का भुगतान नहीं होने जैसी समस्या के लिए अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क करें। अगर वहां आपके समस्या का निदान नहीं हो तब जिला या ब्लॉक कार्यालय में भी संपर्क कर सकते है।
MGNREGA job card list haryana 2023 online check कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में बताया गया है। अब हरियाणा के कोई भी व्यक्ति घर बैठे नरेगा जॉब कार्ड सूची चेक कर पायेगा। अगर सूची देखने में आपको कोई परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
ऑनलाइन नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट हरयाणा चेक कैसे करें, इसकी जानकारी हमारे सभी हरयाणा वासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए आप चाहे तो इस जानकारी को उन्हें शेयर कर सकते है। इस वेबसाइट पर आपको जॉब कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है। जॉब कार्ड से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए गूगल पर jobcardlist.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !
Manrega job card nhi bn rha