NREGA Job Card List CG 2023 नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ : इस पोस्ट में हम जानेंगे कि mgnrega job card list chhattisgarh ऑनलाइन चेक कैसे करे ? अब सीजी के कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन मनरेगा की सूची चेक कर सकता है और ये पता कर सकता है कि उनका नाम नई जॉब कार्ड लिस्ट में है या नहीं। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने ऑफिसियल वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जहाँ जॉब कार्ड लिस्ट के साथ साथ उनका नंबर भी निकाल सकते है। लेकिन हमारे chhattisgarh के अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए हमने यहाँ सरल तरीके से बताया है कि ऑनलाइन जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ चेक कैसे करे ?
देश के अन्य राज्य के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी रोजगार गारंटी योजना के तहत गरीब परिवारों को ग्राम पंचायत में ही रोजगार प्रदान किया जाता है ताकि रोजी रोटी की तलाश में हो रहे पलायन को रोका जा सकें। अगर आप जानना चाहते है कि नई जॉब कार्ड सूची आपका नाम है या नहीं तो बहुत आसानी से इसे देख सकते है। इसके साथ ये भी जान सकते है कि आपके पंचायत में किन किन लोगों के नाम जॉब कार्ड बना है। तो चलिए शुरू करते है।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करे ?
स्टेप-1 nrega.nic.in वेबसाइट को ओपन करे
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट वेब ब्राउज़र जैसे – गूगल क्रोम को ओपन कर लें। इसके बाद एड्रेस बार में nrega.nic.in टाइप करके एंटर करें। आपकी सुविधा के लिए हमने इस वेबसाइट का लिंक यहाँ भी दे रहे है जिससे आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 Job Cards ऑप्शन को चुनें
ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। ये सभी नरेगा सम्बंधित डाटा के लिए है। हमें जॉब कार्ड लिस्ट चेक करना है इसलिए नीचे की तरह REPORTS सेक्शन में जाइये। यहाँ आपको ग्राम पंचायत Job Cards का विकल्प मिलेगा। लिस्ट निकालने के लिए इसी विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 Chhattisgarh को सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपना राज्य छत्तीसगढ़ को खोजना है। मिल जाने के बाद Chhattisgarh पर क्लिक करें।
स्टेप-4 अपना जिला, ब्लॉक और पंचायत चुनें
इसके बाद सबसे पहले वर्ष सेलेक्ट करना है। आपको किस वर्ष का जॉब कार्ड लिस्ट चेक करना है उसे सेलेक्ट करें जैसे – 2021-22 या 2023-23 अब अपने जिला का नाम चुनें। फिर अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें। इसी तरह अपने ग्राम पंचायत का नाम भी सेलेक्ट करें। सभी ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद नीचे Proceed बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5 Job card Register को चुनें
अब स्क्रीन पर नरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित रिपोर्ट चेक करने का बहुत से विकल्प दिखाई देंगे। हमें सीजी जॉब कार्ड लिस्ट में नाम देखना है, इसलिए यहाँ Job card/Employment Register विकल्प को चुनें।
स्टेप-6 मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट CG चेक करें
जैसे ही आप proceed ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट खुल जायेगा। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है। इसके साथ ये भी देख सकते है कि आपके ग्राम पंचायत में किन किन लोगों का जॉब कार्ड बना हुआ है।
Chhattisgarh NREGA Job Card List Check Video
छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत मनरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन कैसे देखें इसकी पूरी जानकारी इस वीडियो में भी बताया गया है। इसे देखने के बाद आप बहुत आसानी नई जॉब कार्ड लिस्ट में नाम चेक कर पाएंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरी तरह समझने के लिए इस वीडियो को भी जरूर देखें।
सारांश –
नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट छत्तीसगढ़ ऑनलाइन चेक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके बाद ग्राम पंचायत job card विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने राज्य का नाम चुनना है। इसके बाद अपने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। फिर रिपोर्ट लिस्ट में Job card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करके मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ में अपना नाम देख सकते है।
छत्तीसगढ़ के जिलों का नाम जिनका जॉब कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है –
Balod (बालोद) | Kanker (कांकेर) |
Baloda Bazar (बलोदा बाजार) | Kondagaon (कोण्डागांव) |
Balrampur (बलरामपुर) | Korba (कोरबा) |
Bastar (बस्तर) | Koriya (कोरिया) |
Bemetara (बेमेतरा) | Mahasamund (महासमुन्द) |
Bijapur (बीजापुर) | Mungeli (मुंगेली) |
Bilaspur (बिलासपुर) | Narayanpur (नारायणपुर) |
Dantewada (दन्तेवाड़ा) | Raigarh (रायगढ़) |
Dhamtari (धमतरी) | Raipur (रायपुर) |
Durg (दुर्ग) | Rajnandgaon (राजनांदगांव) |
Gariaband (गरियाबंद) | Sukma (सुकमा) |
Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा) | Surajpur (सूरजपुर) |
Jashpur (जशपुर) | Surguja (सुरगुजा) |
Kabirdham (कबीरधाम) | – |
जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)
मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की सूची ऑनलाइन निकालने के लिए सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना है। इसके बाद अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। फिर अपना जिला ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम भी सेलेक्ट करना है। इसके बाद जॉब कार्ड लिस्ट खुल जायेगा।
अगर आप जॉब कार्ड धारक है और आपको अपने जॉब कार्ड का नंबर नहीं पता तो इसे आसानी से ऑनलाइन निकाल सकते है। इसके लिए nrega.nic.in वेबसाइट को ओपन करना है। फिर अपना राज्य का नाम सेलेक्ट करके आगे बढ़ जाना है। अगले स्टेप में अपना जिला ब्लॉक एवं पंचायत सेलेक्ट करे। इसके बाद जॉब कार्ड किस लिस्ट खुल जायेगा। इसमें आपका नाम के साथ साथ जॉब कार्ड नंबर भी उपलब्ध रहेगा।
अगर आप छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले से है और आपका जॉब कार्ड अभी तक नहीं बना है तो आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरना होगा और सम्बंधित दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति भी जमा करनी होगी।
अगर आपके नाम जॉब कार्ड नहीं बना है या किये गए कार्य का भुगतान नहीं हुआ है तब आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क करना होगा। अगर वहां आपके समस्याओं का निदान नहीं होता तब ब्लॉक या जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
MGNREGA Job Card List CG 2023 online check कैसे करें इसकी पूरी जानकारी सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ घर बैठे देख सकता है। अगर सूची देखने में आपको किसी तरह की परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में भी पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट छत्तीसगढ़ ऑनलाइन चेक कैसे करे, इसकी जानकारी हमारे सभी सीजी वासियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस पोस्ट को उन्हें शेयर करना ना भूलें। इस वेबसाइट पर आपको जॉब कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगा। आप चाहे तो गूगल पर jobcardlist.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !
Job card list me 520