मनरेगा लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें 2024

मनरेगा लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें : महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार प्रदान किये जाते है। इसके लिए इच्छुक परिवारों को मनरेगा जॉब कार्ड जारी किये जाते है, जिसमें उनके कार्यों का विवरण दर्ज होता है। मनरेगा योजना के तहत होने वाले कार्यों काम करने या काम मांगने के लिए मनरेगा लिस्ट में नाम होना आवश्यक है। आपका नाम मनरेगा लिस्ट में है या नहीं ये आप घर बैठे चेक कर सकते हो।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल बनाया है। जहाँ कोई भी व्यक्ति मनरेगा योजना से सम्बंधित जानकारी चेक कर सकता है। जैसे – मनरेगा लिस्ट में नाम देखना। लेकिन अधिकांश लोगों को लिस्ट में नाम देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से बता रहे है कि मनरेगा लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ? तो चलिए शुरू करते है।

मनरेगा लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ऑनलाइन ?

स्टेप-1 मनरेगा की वेबसाइट में जाइये

मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले mgnrega की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे मनरेगा की ऑफिसियल में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 अपने राज्य का नाम को चुनें

इसके बाद स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों की लिस्ट खुलेगी। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। नाम मिल जाने के उसे सेलेक्ट करें।

manrega-list-naam-dekhe

स्टेप-3 जिला, ब्लॉक एवं पंचायत का नाम चुनें

राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद एक सर्च बॉक्स खुलेगा। इसमें सबसे पहले Financial Year में वर्तमान वित्तीय वर्ष को चुनें। इसके बाद अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन को सेलेक्ट करें।

manrega-list-naam-dekhe

स्टेप-4 Employment Register विकल्प को चुनें

डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद मनरेगा से सम्बंधित अलग – अलग जानकारी देखने का विकल्प दिखाई देगा। हमने मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देखना है, इसलिए यहाँ R1 सेक्शन में Job Card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

manrega-list-naam-dekhe

स्टेप-5 मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देखें

जैसे ही आप Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत का मनरेगा लिस्ट खुल जायेगा। इसमें आप अपना नाम देख सकते हो। यहाँ जॉब कार्ड नंबर और जॉब कार्ड धारक का नाम दिया गया है।

manrega-list-naam-dekhe

सारांश -:

मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके बाद generate reports विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने राज्य का नाम चुनना है। इसके बाद अपने जिला का नाम, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके सबमिट करना है। फिर Employment Register को सेलेक्ट करके मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देख सकते हो।

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें ऑनलाइन

ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी ऑनलाइन

जॉब कार्ड अकाउंट चेक ऐसे करें ऑनलाइन

नरेगा में हाजिरी ऐसे चेक करें ऑनलाइन

नरेगा मस्टर रोल ऐसे देखें ऑनलाइन

मनरेगा लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देख पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या मनरेगा योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देखने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस पोस्ट को आप व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम मनरेगा योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप नई – नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये jobcardlist.in धन्यवाद !

Job Card List

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको मनरेगा योजना के तहत नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट, मनरेगा का पेमेंट, मस्टर रोल देखना, नरेगा में अपना हाजिरी चेक करना, पैसा कब आएगा इसे चेक करने की सम्पूर्ण जानकरी मिलेगा।

जॉब कार्ड से समबन्धित अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें