ग्राम पंचायत जॉब कार्ड कैसे देखें gram panchayat job card kaise dekhe : नरेगा के तहत होने वाले कार्यों में काम करने के लिए जॉब कार्ड बनाया जाता है। क्योंकि जॉब कार्ड में ही कार्यों का विवरण अंकित किया जाता है। आपके ग्राम पंचायत में कितने लोगों का जॉब कार्ड बनाया गया है, इसे आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसके साथ ही अपना नाम भी मनरेगा जॉब कार्ड की सूची में देख पाएंगे।
ग्राम पंचायत का जॉब कार्ड में नाम चेक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट उपलब्ध है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा लिस्ट में नाम देख सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को लिस्ट में नाम देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि ग्राम पंचायत जॉब कार्ड कैसे देखें ? तो चलिए शुरू करते है।
- नरेगा ग्राम पंचायत List 2023 यहाँ देखें
- नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें
- नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें ऑनलाइन 2023
- नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें ऑनलाइन 2023
- जॉब कार्ड नंबर कैसे निकाले ऑनलाइन 2023
- नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2023
- नरेगा का पैसा कब आएगा कैसे चेक करें 2023
- जॉब कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन अप्लाई 2023
ग्राम पंचायत जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 जॉब कार्ड वेबसाइट को ओपन करें
ग्राम पंचायत जॉब कार्ड में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले हमें जॉब कार्ड की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nrega.nic.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें। इसके द्वारा आप सीधे मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक
स्टेप-2 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें
इसके बाद भारत के सभी राज्यों का नाम स्क्रीन पर आपको दिखाई देगा। इसमें आप जिस राज्य से है उस राज्य का नाम को खोजना है। आपका राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-3 अपने ग्राम पंचायत का नाम चुनें
अब स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स खुलेगा। यहाँ सबसे पहले Financial Year में वर्तमान वित्तीय वर्ष सेलेक्ट करें। इसके बाद अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। सभी विवरण सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन को चुनें।
स्टेप-4 Job Card/Employment Register को चुनें
अगले स्टेप में जॉब कार्ड से सम्बंधित जानकारी चेक करने का अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें ग्राम पंचायत नरेगा जॉब कार्ड में अपना नाम देखना है इसलिए यहाँ Job Card Related Report वाले बॉक्स में Job Card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-5 ग्राम पंचायत जॉब कार्ड लिस्ट देखें
जैसे ही Job Card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर ग्राम पंचायत जॉब कार्ड की सूची खुल जाएगी। यहाँ जॉब कार्ड नंबर एवं जॉब कार्ड धारकों का नाम दिया है। आप इसमें आप अपना नाम देख सकते है।
सारांश –
ग्राम पंचायत जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in में जाना है। इसके बाद Reports सेक्शन में ग्राम पंचायत Job Cards ऑप्शन को चुनना है। फिर financial year, अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके Proceed बटन पर क्लिक करना है। अब रिपोर्ट सेक्शन में job Card/Employment Register को सेलेक्ट करने के बाद ग्राम पंचायत मनरेगा लिस्ट खुल जाएगी। यहाँ आप जॉब कार्ड देख सकते हो।
ग्राम पंचायत मनरेगा जॉब कार्ड देखने का राज्यवार लिंक
ऊपर हमने एक राज्य के उदाहरण से आपको बताया कि ग्राम पंचायत जॉब कार्ड कैसे देखें। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी जॉब कार्ड में अपना नाम चेक कर सकते है। नीचे टेबल में राज्य का नाम एवं ग्राम पंचायत जॉब कार्ड में नाम देखने का लिंक दे रहे है। इसमें आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | ग्राम पंचायत जॉब कार्ड देखें |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | – |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | – |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | यहाँ क्लिक करें |
Karnataka (कर्नाटक) | यहाँ क्लिक करें |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | – |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | – |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | – |
ग्राम पंचायत जॉब कार्ड कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऑनलाइन अपने पंचायत की नरेगा जॉब कार्ड में नाम चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या जॉब कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
ग्राम पंचायत नरेगा जॉब कार्ड में नाम चेक करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम नरेगा जॉब कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित नई नई जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है तो गूगल सर्च बॉक्स में jobcardlist.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !