मनरेगा की लिस्ट 2024: MGNREGA Job Card List

मनरेगा की लिस्ट 2024 MGNREGA Job Card List : यहां हम जानेंगे कि मनरेगा की सूची में नाम कैसे देखें ? ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की एक बहुत बड़ी योजना है मनरेगा योजना। इसके तहत गरीब एवं इच्छुक परिवारों को ग्राम पंचायत स्तर पर ही 100 दिन की रोजगार की गारंटी प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले जॉब कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। आपका नाम इसमें है या नहीं इसकी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते है। तो चलिए यहाँ जानते है कि ऑनलाइन मनरेगा की लिस्ट कैसे चेक करते है ?

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इससे कोई भी व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत की मनरेगा की लिस्ट चेक कर सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप बहुत आसानी से समझ पाएंगे कि घर बैठे नरेगा जॉब कार्ड की सूची कैसे देखते है। तो चलिए शुरू करते है।

मनरेगा की लिस्ट चेक कैसे करें ऑनलाइन ?

मनरेगा की सूची चेक करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसकी जानकारी नीचे हमने स्टेप by स्टेप बताया है। आप सभी स्टेप को पहले ध्यान से पढ़िए उसके बाद प्रक्रिया को जैसे बताया गया है वैसे करते जाना है।

स्टेप-1 nrega.nic.in वेबसाइट में जाइये

सबसे पहले हमें Ministry Of Rural Development, Government Of India की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में गूगल सर्च बॉक्स ओपन करें और nrega.nic.in वेबसाइट को खोलें। आपकी सुविधा के लिए इस वेब पोर्टल का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इससे आप सीधे वेबसाइट पर जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 अपना राज्य का नाम चुनें

इसके बाद स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आपको अपना राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। जैसे – मैं उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ तब यहाँ Uttar Pradesh को सेलेक्ट किया। इसी तरह आप अपना राज्य के नाम को सेलेक्ट करें।

state

स्टेप-3 वर्ष, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनें

अब स्क्रीन में एक बॉक्स खुलेगा, इसमें हमें कुछ डिटेल्स सेलेक्ट करना है। जैसे – Financial Year में 2024-2024 सेलेक्ट करें। इसके बाद District में अपना जिला का नाम चुनें। इसी तरह Block में अपना ब्लॉक का नाम और Panchayat में अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। सभी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद Proceed बटन पर क्लिक करें।

district-block-panchayat

स्टेप-4 Employment Register विकल्प को चुनें

डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद मनरेगा से सम्बंधित अलग – अलग जानकारी देखने का विकल्प दिखाई देगा। हमने मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देखना है, इसलिए यहाँ R1 सेक्शन में Job Card/Employment Register विकल्प को सेलेक्ट करें। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

gram-panchayat-nrega-ki-jankari

स्टेप-5 मनरेगा की लिस्ट चेक करें

जैसे ही Proceed करेंगे, आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए ग्राम पंचायत का मनरेगा की लिस्ट खुल जाएगी। इसमें जॉब कार्ड संख्या और नाम दिया रहेगा। ये सूची उस पंचायत की सभी जॉब कार्ड धारकों की सूची है। इसमें आप अपना नाम देख सकते हो।

मनरेगा-की-सूची

इसी तरह अन्य राज्यों के निवासी भी बहुत आसानी से मनरेगा की लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते है। बस आपको स्टेप-3 में अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके पूरी मनरेगा जॉब कार्ड सूची निकाल सकते हो।

राज्यों का नाम जहाँ मनरेगा की लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की सुविधा उपलब्ध है –

मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन किन किन राज्यों का उपलब्ध है उसकी पूरी लिस्ट नीचे टेबल में दिया गया है। इन सभी राज्यों के निवासी mgnrega list आसानी से चेक कर पाएंगे।

राज्य का नाममनरेगा की लिस्ट
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)यहाँ क्लिक करें
Meghalaya (मेघालय)यहाँ क्लिक करें
Mizoram (मिजोरम)यहाँ क्लिक करें
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

जॉब कार्ड अकाउंट चेक कैसे करें ऑनलाइन

नरेगा जॉब कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म पीडीऍफ़ डाउनलोड

नरेगा में हाजिरी ऐसे चेक करें ऑनलाइन

नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन चेक ऐसे करें

नरेगा मस्टर रोल ऐसे देखें ऑनलाइन

मनरेगा की लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब भारत के सभी राज्यों के निवासी बहुत आसानी से मनरेगा की सूची में अपना नाम देख पाएंगे। अगर लिस्ट देखने में आपको कोई परेशानी आये या इस योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

MGNREGA Job Card List online check करने की जानकारी सभी राज्यों के निवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें शेयर अवश्य कीजिये। इस वेबसाइट पर हम मनरेगा योजना से सम्बंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही नई नई जानकारियाँ पाना चाहते हो तब गूगल सर्च बॉक्स में jobcardlist.in सर्च करके भी यहाँ आ सकते है। धन्यवाद !

Job Card List

हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको मनरेगा योजना के तहत नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट, मनरेगा का पेमेंट, मस्टर रोल देखना, नरेगा में अपना हाजिरी चेक करना, पैसा कब आएगा इसे चेक करने की सम्पूर्ण जानकरी मिलेगा।

जॉब कार्ड से समबन्धित अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें